राशमि: सेथुरिया बस स्टैंड पर वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, भीलवाड़ा में उपचार के दौरान हुई मृत्यु
थाना क्षेत्र के सेथुरिया बस स्टैंड पर एक सड़क हादसे में 68 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई। उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद तहसील के नया गांव