कासगंज: संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर हुई बैठक, नियमों के पालन के दिए गए निर्देश
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की आगामी जयंती को लेकर ढोलना कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने कमेटी सदस्यों, ग्राम प्रधानों और ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित करने और उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।