खरगोन। जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े मामले को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यहाँ महिलाओं ने नारेबाजी कर इस मामले में राहुल गांधी की चुप्पी पर नाराजगी दर्ज कराते हुए आक्रोश जताया।