पन्ना: शौच विवाद में कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार, एएसपी ने दी जानकारी
Panna, Panna | Mar 9, 2026 पन्ना के शाहनगर में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। महज मवेशी बांधने के स्थान पर शौच करने जैसे मामूली विवाद में उदय सिंह ने प्रताप सिंह की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आला-कत्ल बरामद कर लिया है।