संभल: संभल में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर बड़ा मैदान बहजोई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे
संभल में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन और एक महापंचायत बड़ा मैदान में आयोजित की। जिसमें भारतीय किसान यूनियन असली के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे। उन्होंने किसानों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को शीघ्र समाधान करने की मांग की।