बहराइच: नूरुद्दीन चक इलाके में ज़िंदा जली महिला का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, फुटेज में महिला और उसका साथी दिखे संदिग्ध
शनिवार को एक महिला घर मे आग लगने के बाद गंभीर रुप से झुलस गयी थी जिसने अपने भाई और भतीजो पर ज़मीनी विवाद मे आग लगाने के गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन इस मामले मे सीसीटीवी फुटेज ने महिला के आरोपों को संदिग्ध बना दिया है। सीसीटीवी फुटेज मे महिला और उसका संदिग्ध साथी दिखाई दिया है। वहीं आरोपी भाई के परिजनो ने भी रविवार को आरोप लगाया है कि महिला ने खुद ही आग लगाई है।