मैनपुरी: भोगांव तहसील क्षेत्र के छाछा में पीड़िता की जमीन पर दबंगों के द्वारा किया जा रहा जबरन कब्जा, ADM से की शिकायत
शुक्रवार को एडीएम कार्यालय पर भोगांव तहसील क्षेत्र के छाछा निवासी रानी देवी ने को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनकी जमीन पर गांव के ही दबंग के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाना भोगांव में शिकायत की लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़िता ने एडीएम से शिकायत की है।