मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र निवासी पीड़ित भाई ने अपने बड़े भाई के साले पर नाबालिग बहन को ले जाने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर कुरावली क्षेत्र निवासी पीड़ित भाई ने अपने बड़े भाई के साले पर उसकी बहन को ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित भाई ने थाना कुरावली में भी भाई के साले के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन थाना पुलिस की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने भाई के साले के खिलाफ कार्रवाई की माँग व बहन की बरामदगी को लेकर एसपी से मदद की गुहार लगाई है।