पटना ग्रामीण: बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र हैं तेजस्वी, पटना एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
देश से मोदी युग समाप्त हो गया है। तेजस्वी के इस बयान पर बिहार की राजनीति गर्म हो गयी है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र हैं। वे सिर्फ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जमीनी हकीकत यही है कि जिस जाति उन्माद को इन्होंने हवा दिया था। वह फेल कर गया।