पटना ग्रामीण: लालू का पूरा परिवार सिर्फ अपने लिए जीता है- पटना एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
देश से मोदी युग समाप्त हो गया है। तेजस्वी के इस बयान पर बिहार की राजनीति गर्म हो गयी है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बयान पर निशाना साधा है। तेजस्वी पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र है और हर किसी को बोलने का अधिकार है। इनके पिता जी तो रोज कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है।