पटना ग्रामीण: ‘बलात्कारी को बचाओ, बलात्कारियों को भगाओ’ प्रज्वल रेवन्ना मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
कर्नाटक में यौन शोषण वीडियो मामले को लेकर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा है और तंज किया है। तेजस्वी ने कहा कि इनका तो अब नारा हो गया है, बलात्कारियों को बचाओ, बलात्कारियों को भगाओ। कर्नाटक के जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले को लेकर तेजस्वी ने कहा है कि कर्नाटक में ढाई हजार बहनों का शोषण किया गया।