जमुई: हांसडीह में तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटना ग्रस्त, घायल हुए एक युवक को सदर अस्पताल से किया गया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Mar 27, 2024 नगर परिषद क्षेत्र स्थित हांसडीह में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बने ब्रेकर की वजह से असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से युवक को पटना रेफर कर दिया गया।