श्योपुर: चम्बल नहर टूटने के बाद टर्रामाफी गांव में भरा पानी, 20 घरो में नुकसान,घर, गृहस्थी का सामान बर्बाद, #jansamasya
श्योपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर स्थित बगवाडा-टर्रामाफी गांव के बीच बनी चम्बल दायिनी मुख्य नहर टूट गई, जिसके कारण टर्रामाफी गांव में पानी घुस गया, देर रात्रि अचानक पानी का वेग इतना तेज हो गया कि गांव में करीब 20 घरो में पानी घुस गया वहीं सुबह 11 बजे ताजा हालातो का जायजा लेने पब्लिक एप की टीम पहंुची तो स्थिति काफी भयावह नजर आई।