नवाबगंज: बाराबंकी में जले ट्रांसफार्मर ने बढ़ाई मुसीबत, गुस्साए ग्रामीणों ने मोहना पावर हाउस का किया घेराव
बाराबंकी के मोहना पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले जर्मापुर गांव में जले हुए ट्रांसफार्मर को समय पर न बदले जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीणों और महिलाओं ने मोहना पावर हाउस का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।