लोहरदगा: दीपावली-छठ पर लोहरदगा पुलिस ने कसी सुरक्षा घेरे, अवैध जुआ-शराब कारोबारियों पर विशेष कार्रवाई का ऐलान
लोहरदगा में दीपावली और छठ के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अवैध जुआ और शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के साथ-साथ लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा कर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया गया है। एसपी सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर भी जोर दिया गया।