कटिहार: रघनी चक में बैठने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
सोमवार कि शाम 5:30 बजे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में उनके परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जो मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुआ था। मामले के बारे में घायल मोहम्मद रियाजुल ने बताया कि वह चाय दुकान बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान गांव के मोहम्मद अमजद वहां पहुंचा और उन्हें कुर्सी खाली करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में काफी कहां सुनी हुई।