कर्वी: चित्रकूट में 6 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स बने 'पर्यटन इन्फ्लुएंसर', डीएम ने किया सम्मानित
चित्रकूट, बुधवार दोपहर 1:30 बजे: पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने 6 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित कर अधिकृत आईडी कार्ड प्रदान किए। चयनित इन्फ्लुएंसर्स को चित्रकूट धाम के पर्यटन स्थलों की फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी दी गई। ड्रोन नियम 2021 के तहत अनुमति भी दी गई। डीएम ने कहा कि इससे पर्यटन व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।