अरवल: नगर परिषद अरवल की सशक्त स्थाई समिति का गठन, दीपू रंजन उर्फ लालू यादव सहित कई सदस्य निर्वाचित
Arwal, Arwal | May 27, 2026 नगर परिषद अरवल में सशक्त स्थाई समिति (मंत्री मंडल) के गठन को लेकर आयोजित चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में दीपू रंजन उर्फ लालू यादव, नूरेन जोहर एवं कमला देवी को समिति का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और निर्वाचित सदस्यों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी गई।