गुना नगर: सकतपुर ट्रेचिंग ग्राउंड में हड़ताल पर बैठे महाराज का अनशन नगर पालिका सीएमओ ने तुड़वाया, कचरा उठाने का काम शुरू
गुना शहर के कचरे को सकतपुर ट्रैकिंग ग्राउंड में नगर पालिका द्वारा डाला जाता है। सकतपुर गांव के लोग गंदगी बदबू से परेशान है। वही खुले में कचरा डालने से सकतपुर की गौशाला की गाय उसे खाकर बीमार हो रही है। 16 मार्च को ट्रेचिंग ग्राउंड हटाने की मांग पर हड़ताल पर बैठे विवेक महाराज का 21 मार्च को सीएमओ ने आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया। कचरा हटाने का काम शुरू किया गया।