पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ आलोक कुमार के मुख्य आतिथ्य में आज डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय में टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले का संयुक्त रूप से होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुरुष अधीक्षक आलोक कुमार ने परेड कमांडर पीयूष शर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया।