बूंदी: प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़ने के मामले में पूर्व मंत्री चांदना सहित 7 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज
Bundi, Bundi | Feb 29, 2024 खेती बचाओ किसान बचाओ आंदोलन को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर पूर्व मंत्री अशोक चांदना के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान सभा के बाद कलेक्टर को ज्ञापन देने जाते समय बैरिकेड तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास करने के मामले में राज्य मंत्री अशोक चांदना सहित सात लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।