बड़ौत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ के पास स्कूटी पोल से टकराई, दिल्ली के युवक की मौत, पीछे बैठी युवती नशे में
Baraut, Bagpat | Jul 3, 2025 बड़ौत बुढ़ाना मार्ग कान्हड़ के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से स्कूटी टकराने पर स्कूटी चालक समीर निवासी जड़ौदा कला दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी ले गई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्कूटी सवार युवक अपनी महिला साथी के साथ दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे।