सिंगरौली: गडेरिया गांव के समीप एक कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा बाल बाल बच्चा चालक
बरगवाँ की ओर से कोयला लोड ट्रेलर परसोना की ओर आ रहा था और जैसे ही गडेरिया गांव के पास पहुंचा चालक से वहां का नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस दौरान चालक ने समझदारी दिखाते हुए अपनी जान बचाई।लोगो का कहना है कि यह हादसा सरासर तेज रफ्तार के कारण हुआ है क्योंकि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है उसके कुछ दूरी पर मोड है जिससे यह प्रतीत होता है कि यह ट्रेलर चालक काफी तेज रफ्तार में था जिसके कारण यह पलट गया है।फिलहाल इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया है और अन्य किसी की जनहानि नहीं हुई है।