रामपुर: दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम की सजा बढ़ाने की अपील पर बहस पूरी, एमपी-एमएलए कोर्ट 23 को सुनाएगी फैसला
Rampur, Rampur | May 19, 2026 रामपुर मे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो पैन कार्ड मामले में सजा बढ़ाने की अपील पर सुनवाई पूरी हो गई। अभियोजन और बचाव पक्ष की बहस मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे खत्म होने के बाद एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने 23 मई की तारीख तय की है। कोर्ट इसी दिन अपील पर फैसला सुना सकती है।