कामां: पहाड़ी में 2 साल से फरार अवैध खनन के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
डीग पुलिस के ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने अवैध खनन के मामले में दो साल से फरार आरोपी कुर्शीद मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस की कार्यवाही की चलते अपराधी बदमाश भूमिगत होते हुए नजर आ रहे हैं। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।