पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में संलिप्त एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।