खंडवा: भंगार कारोबारियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! जिलेभर में जांच, रिकॉर्ड नहीं रखा तो होगी सख्त कार्रवाई
खंडवा में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। गुरुवार को जिलेभर के भंगार और कबाड़ कारोबारियों की सघन जांच की गई। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर कारोबारियों के दस्तावेज और रिकॉर्ड की पड़ताल की तथा उन्हें सख्त निर्देश जारी किए।