महोबा: कहरा गांव में पुलिस के सामने महिला की पिटाई, बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 मकान के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि देवर और उसके परिजनों ने महिला पूनिया पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी भी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।