इस्लामनगर अलीगंज: जापान में चमके जमुई के शैलेश कुमार, हाई जंप में जीता स्वर्ण पदक
जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत इस्लामनगर निवासी शैलेश कुमार ने जापान में आयोजित हाई जंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से जमुई जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। गुरुवार को 6 मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पोडियम के तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया।