सदर: नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के डिजिटल खजाने में सेंध, निजी डेटा चोरी और जाली लेटरपैड मामले में पूर्व कर्मियों पर FIR
Sadar, Allahabad | Oct 24, 2026
प्रयागराज में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी के डिजिटल खजाने में सेंध लगा दी गई। आरोप है कि उनके निजी डाटा की चोरी कर ली गई। साथ ही जाली लेटरपैड तैयार करा लिया गया। इस मामले में मंत्री की सोशल मीडिया टीम में काम करने वाले दो पूर्व कर्मचारियों पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है