डुमरा: मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सीतामढ़ी में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी रिची पांडेय और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है।