चूरू: नेचर पार्क में हुई रन फॉर इनवायरनमेंट, कलक्टर ने कहा- पर्यावरण संरक्षण से ही संतुलित जीवन संभव
Churu, Churu | Jun 4, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह 6:30 बजे जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जिला मुख्यालय स्थित नेचर पार्क में रन फॉर इनवायरनमेंट आयोजित की गई। जिला कलक्टर सुराणा ने रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुराणा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही संतुलित जीवन संभव है।