सांगोद: नगर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, स्मार्ट मीटरों पर रोक और बेघर परिवारों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Sangod, Kota | Jun 2, 2026 सांगोद में नगर कांग्रेस कमेटी ने दो बड़े जनहित मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मंगलवार दोपहर 3बजे ज्ञापन सौंपा है। नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सहमति के बिना लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटरों से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक