Follow... कोटा में घोड़े वाले बाबा चौराहे पर चाकू से बदमाशों ने एक युवक पर किया हमला, मौके पर मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने एक बदमाश को मौके पर दबोचा
कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके के घोड़े वाले बाबा चौराहे के निकट बदमाशों ने एक युवक को घेर कर उसे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने घटना को देखा तो एक बदमाश को दो चाकुओं के साथ मौके पर पकड़ लिया जबकि तीन अन्य भागने में सफल हो गए। रविवार रात्रि 9:00 बजे करीबन घोड़े वाले बाबा चोर है कि निकट यह घटना हुई वहां पर अपनी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राजाराम बिश्नोई और राकेश मीणा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है गुमानपुरा पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश आरोपी को अपने साथ थाने ले गई।
Sangod, Kota | Jul 26, 2026