खंडवा नगर: खंडवा से इंदौर-मुंबई पार्सल हो रही थी पशु चर्बी, कानपुर भेजी जा रही थी खाल, हड्डियां व सींग
शहर में निगम के वैध स्लाटरहाउस के सामने ट्रेड लाइसेंस के नाम पर 33 साल से अवैध फैक्ट्री में पशुओं की चर्बी पिघलाने और मांस बेचने का कारोबार बेखौफ चल रहा था। शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। तीन साल पहले लाइसेंस खत्म होने के बाद भी आला अफसर और सफेदपोशों के सरपरस्ती में बेखौफ अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।