सौसर: सौसर में छेड़खानी मामले पर कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता पर संरक्षण देने का आरोप लगाया
सौसर में छेड़खानी मामला कांग्रेस विधायक ने भाजपा नेता पर लगाया संरक्षण देने का आरोप सौसर में छेड़खानी के आरोप में फरार प्रॉपर्टी डीलर को लेकर सियासत गरमा गई है।कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आरोपी को भाजपा नगर मंडल का पूर्व अध्यक्ष बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता ने शनिवार को सौसर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं।