बीकानेर: गंगाशहर क्षेत्र में एक ही रात दो मकानों में चोरी, आभूषण और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ही रात दो अलग-अलग मकानों में चोरी की वारदात सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दोनों घटनाएं 16 जून की रात की बताई जा रही हैं, जिनके संबंध में मकान मालिकों ने थाने में मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पहली घटना चौधरी कॉलोनी की है, जहां शिवलाल पुत्र राजूराम जाट ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। परिवादी के अनुसार सु