डुमरांव: डुमरांव में अग्नि सुरक्षा सप्ताह: किसानों को आग से बचाव के प्रति किया जागरूक, उपायों पर हुई चर्चा
Dumraon, Buxar | Apr 18, 2026 डुमरांव प्रखंड में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन शनिवार की सुबह 11 बजे विभिन्न पंचायतों में अग्निकांडों की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी शिखा कुमारी ने किया। कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर किसानों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।