कायमगंज: गांव खुड़नावैध में बेटे ने मां की सिलबट्टे से कूचकर हत्या की, बेटे का कहना- मैंने नहीं, मां काली ने मारा है
शमशाबाद के गांव खुड़नावैध निवासी 55 वर्षीय नन्ही देवी पति दुलारे राठौर के निधन के बाद अपने छोटे बेटे पंकज राठौर और बेटी सुषमा के साथ रहती थी।बड़ा बेटा शिवम पानीपत में नौकरी करता है। शिवम की शादी हो चुकी है। परिवार भी पानीपत में ही रहता है। जबकि पंकज और सुषमा की शादी नहीं हुई है। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर मां नन्ही देवी और छोटे बेटे पंकज के बीच विवाद हुआ था