बिजनौर: बिजनौर में व्यापारी नेता राहुल वर्मा को हाउस अरेस्ट, गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर आज देना था ज्ञापन
Bijnor, Bijnor | May 8, 2026 देश में गैस की किल्ल्त और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज व्यापारी एकता समाज के बैनर तले धरना प्रदर्शन होना था। शुक्रवार सुबह 9 बजे ही पुलिस प्रशासन ने न्यू सिटी कॉलोनी में व्यापारी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा को हाउस अरेस्ट कर लिया है। गैस की कीमत कम न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।