लोहरदगा: गुमला में नौ वर्षीय छात्रा के यौन शोषण मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, लोहरदगा के संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
लोहरदगा ।गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा के यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। फिलहाल रांची स्थित रिम्स में छात्रा का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान छात्रा अचानक उल्टी करने