जगदलपुर: आड़ावाल में कृषि संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर संपन्न, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया गया जागरूक
भारत सरकार द्वारा किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित महत्वाकांक्षी विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 के तहत बस्तर जिले के ग्रामीण अंचलों में ज्ञान और तकनीक की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर 1 बजे जगदलपुर विकासखंड के ग्राम आड़ावाल में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के द्वारा किया गया।