इटावा: इकदिल इलाक़े में जीजा के घर आई साली ने पति से फोन पर कहासुनी के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
Etawah, Etawah | Sep 19, 2025 इकदिल इलाके में पति से फोन पर हुई कहासुनी के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे जीजा के घर आई साली ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और हाथ पर चोट कर आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है मामले की जानकारी संबंधित थाने को दी गई है।