इटावा: चौबिया इलाके में 2 दिन पूर्व पति के साथ मायके जाते समय बाइक से गिरकर घायल हुई महिला की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Sep 19, 2025 चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद मार्ग पर एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के पास दो दिन पूर्व पति के साथ मायके भरथना जाते समय बाइक से गिरकर घायल हुई महिला सीमा देवी पत्नी विश्वनाथ प्रताप 27 वर्ष की शुक्रवार सुबह सैफई पीजीआई में इलाज दौरान मृत्यु हो गई। महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। चौबिया पुलिस ने दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय पर पीएम कराया।