बीरपुर: बीरपुर प्रखंड व थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम पर्व पर निकाली गयी ताजिया जुलूस
बुधवार को प्रखंड व थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुहर्रम पर्व को लेकर ताजिया जुलूस निकाला गया। प्रखंड क्षेत्र के नौला मुजफ्फरा, भवानंदपुर , सिकरहुला बीरपुर ,जिंदपुर , मुरादपुर , सरौंजा थाना क्षेत्र के सहुरी, मैदा बभनगामा,कारीचक समेत विभिन्न गांवों में इस पर्व के मौके पर ताजिया जुलूस निकाला गया।