उत्तराखंड में सियासी भूचाल: हरक सिंह रावत पर 23 साल बाद फिर रेप का आरोप!
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने मामले में एक महिला ने फिर से गंभीर आरोप लगाए हैं।
गुरुवार, 7 नवंबर को खुद को पीड़िता बताने वाली महिला देहरादून पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि जब वह मात्र 16 साल की थी, तब तत्कालीन मंत्री ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पीड़िता का यह भी कहना है कि साल 2016 में भी उसने दिल्ली में मामला दर्ज कराया था, लेकिन उस दौरान भी उस पर दबाव बनाया गया। महिला ने तत्कालीन जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उससे केवल एक कागज पर हस्ताक्षर कराए गए और बाद में किसी भी अधिकारी ने उससे संपर्क नहीं किया।
महिला अब मामले में निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है।
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।
#HarakSinghRawat
#UttarakhandPolitics
#DehradunNews
#BreakingNewsHindi
#CongressUttarakhand
डिस्क्लेमर (Doon Horizon): यह वीडियो और रिपोर्ट सामने आए आरोपों, प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित है। Doon Horizon किसी भी व्यक्ति अथवा पक्ष पर लगाए गए आरोपों की व्यक्तिगत तौर पर पुष्टि नहीं करता है और न ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचता है। मामले की विधिक स्थिति और सत्यता जांच एजेंसियों व सक्षम न्यायालय द्वारा की जाने वाली निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर निर्भर करती है। हमारा उद्देश्य केवल जनता तक निष्पक्ष रूप से सूचना और घटनाक्रम से जुड़े तथ्य पहुंचाना है।