बांका: श्यामपुर डाका गांव में डायन के आरोप में महिला से गाली-गलौज और मारपीट, मामला पहुंचा थाना
Banka, Banka | Apr 5, 2026 श्यामपुर डाका गांव में महिला ललिता देवी पति स्व महेश दास के साथ गांव के ही दबंगों ने डॉयन का आरोप लगाकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ललिता देवी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए सुभाष दास सहित तीन लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है। रविवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।