देवसर: देवसर ग्राम पंचायत के कुचवाही में सामुदायिक भवन को बनाया गया गौशाला, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सिंगरौली जिले के देवसर के ग्राम पंचायत कुचवाही का सामुदायिक भवन बना गौशाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि सरपंच सचिव के द्वारा कुचवाही सामुदायिक भवन को गौशाला बना दिया गया है जिसमें कई गायों को घेर कर रखा गया है। आपको बता दे की सरकार द्वारा आवारा पशुओं को रखने के लिए गौशाला बनाए जाने का अभियान चलाया गया है।