भीलवाड़ा: परमा एकादशी पर हरि शेवा उदासीन आश्रम में गूंजे वैदिक मंत्र, विष्णु यज्ञ में दी गई आहुतियां
भीलवाड़ा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में परमा एकादशी श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के अनुरूप मनाई गई। आश्रम में पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन आयोजित हो रहे श्री विष्णु महायज्ञ में कन्हैया मोरयानी, हरीश- निशा आडवाणी, राजा -वर्षा टिक्यानी सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य आहुतियां अर्पित की।