🔥 त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से बची जान, तपोवन होटल में लगी आग पर पाया गया काबू 👨🚒🚒
देर रात थाना मुनि की रेती क्षेत्र के तपोवन स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फायर यूनिट नरेंद्र नगर और फायर यूनिट ऋषिकेश ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
विकराल रूप ले चुकी आग पर दोनों फायर यूनिटों ने अदम्य साहस और कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पा लिया।
🚨 साथ ही आग के बीच फंसे 03 व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
🛡️ त्वरित कार्रवाई के चलते घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
#UttarakhandPolice #UttarakhandFireService #FireSafety #Rishikesh #NarendraNagar